दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। दोनों आरोपियों ने मिलकर कई लोगों से करीब एक करोड़ 50 लाख की ठगी की थी।
नेहरू नगर भिलाई निवासी टीवी जय प्रदीप ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में 6 सितंबर 2022 को लोटस ट्रेवल फ्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि सूर्या मॉल जुनवानी स्थित लोटस ट्रेवल फ्री के संचालक नागेश धारा और उसकी पत्नी आरती धारा के द्वारा लोगों को टूर एंड ट्रेवल के नाम से फ्रेंचाइजी और अन्य स्कीम के नाम पर अधिक लाभ का लालच का देकर योजनाबद्व तरीके से 45 लाख रुपए की ठगी की है।







