Home » कलयुगी मां : हौज में डूबाकर 8 माह की बच्ची को मारा, सास-ससुर से झगड़े को बताया कारण
मध्यप्रदेश

कलयुगी मां : हौज में डूबाकर 8 माह की बच्ची को मारा, सास-ससुर से झगड़े को बताया कारण

इंदौर। इंदौर मे एक कलयुगी मां ने अपनी आठ महीने की बच्ची को हौज में डूबाकर मार दिया। आरोपी महिला ने कहा कि उसके सास-ससुर उससे लड़ाई किया करते थे और बच्ची को भी नहीं देते थे। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। आरोपी महिला ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है।

द्वारकापुरी पुलिस ने अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। कारखाना में काम करने वाले अविनाश चौहान की बच्ची मायरा के गुम होने से इलाके में हड़कंप मच गया था। रहवासियों ने बच्ची को ढूंढने में मदद की। इस दौरान अविनाश की पत्नी वर्षा हौज पर खड़ी हो गई और लोगों ने हौज में देखने को कहा तो बहाना बनाने लगी।

आरोपी महिला ने की थी दूसरी शादी, पहले हो चुका है तलाक

लोगों ने हौज का ढक्कन खोला, तो सारी सच्चाई सामने आ गई और बच्ची का शव पानी में डूबा हुआ था। बता दें, वर्षा का पहले पति से तलाक हो चुका है और अविनाश के साथ उसने दूसरी शादी की है। बताया जा रहा है कि उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं है और इस वजह से सास-ससुर उसे बच्ची नहीं देते थे। इस वजह से उसका विवाद होता रहता था। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, अभी मर्ग कायम किया गया है और शव का पोस्टमॉर्मट करवा लिया गया है।

Search

Archives