Home » शिलांग में मृत कारोबारी के स्वजन ने लगाया बैनर, लिखा- मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया…
मध्यप्रदेश

शिलांग में मृत कारोबारी के स्वजन ने लगाया बैनर, लिखा- मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया…

इंदौर। हनीमून के लिए पत्नी सोनम के साथ शिलांग गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव बुधवार को उनके घर पहुंचा। इस दौरान स्वजन ने घर पर बैनर लगाया।

सीबीआई से करवाई जाए जांच

बैनर में लिखा गया है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार से राजा की आत्मा करे पुकार, मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया है। सीबीआई से करवाई जाए जांच। भाई सचिन ने कहा कि जब राजा की हत्या हुई, वह यही सोच रहा होगा। बता दें कि इंदौर के सहकार नगर निवासी राजा रघुवंशी 14 दिन पहले हनीमून के लिए पत्नी सोनम के साथ शिलांग गए थे।

वहां कई दिन की खोजबीन के बाद राजा का शव मिला, लेकिन पत्नी सोनम अब भी लापता है। राजा का शव कई दिन पुराना होने से ताबूत से बाहर नहीं निकाला जा सका। ताबूत पर फोटो चस्पा कर परिवार को अंतिम दर्शन कराया गया।

शिलांग में एसआईटी ने हत्याकांड की जांच शुरू की

शिलांग में एसआइटी ने हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को एसआईटी ने शिलांग में वारदात के एक दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज निकाला। राजा और सोनम होटल के रिसेप्शन पर दिखाई दे रहे हैं। स्वजन सोनम की मानव तस्करी तक बांग्लादेश भेजने का शक जताया है। सोनम के भाई गोविंद का कहना है कि पुलिस शव ढूंढ रही है। सोनम जिंदा भी तो हो सकती है। पुलिस को संदेहियों से पूछताछ करनी चाहिए।

सीबीआई जांच नहीं करेगी, सच से पर्दा नहीं उठेगा

राजा के भाई विपिन ने कहा कि बांग्लादेश सीमा 40 किमी की दूरी पर है। स्वजनों का कहना है कि पूर्व में और भी युगल इलाके से गायब हुए हैं। जब तक सीबीआई जांच नहीं करेगी, सच से पर्दा नहीं उठेगा।

Search

Archives