Home » अवैध कबाड़ पर कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे का एंगल, राड सहित 3910 किलो कबाड़ व पिकअप जप्त
कोरबा

अवैध कबाड़ पर कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, लोहे का एंगल, राड सहित 3910 किलो कबाड़ व पिकअप जप्त

कोरबा/दर्री ।  अवैध कबाड़ पर दर्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा सहित कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ एवं पिक-अप वाहन जप्त किया है।

दरअसल पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान एक सफेद रंग का टाटा पिकअप वाहन क्रमांक CG12 BH 9123 दर्री डैम के पास दिखा जो दर्री से कोरबा की ओर जा रहा था जिसके संबंध मे संदेह होने पर रोककर वाहन चालक विकास टंडन से पूछताछ की गई। पुलिस को इसके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, वाहन की जांच करने पर पिक-अप वाहन मे लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ मिला, जिस संबंध मे चालक के पास कोई वैध कागजात अथवा अधिकार पत्र नही होना बताया एवं वाहन का कागजात अथवा स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस भी नही होना बताया।

आरोपी से बरामद लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ को धारा 106(1) बीएनएसएस के अन्तर्गत जप्त कर इस्तगासा तैयार किया जाकर जांच कार्यवाही में लिया गया। आरोपी  विकास टंडन पिता देवप्रकाश टंडन 20 वर्ष निवासी नीलगिरी बस्ती दर्री थाना दर्री,  बुधवार मंझवार पिता स्व. कमलसाय मंझवार  42 वर्ष निवासी ग्राम केन्दई चौकी मोरगा थाना बांगो को गिरफ्तार किया गया है।

(2)

Search

Archives