Home » पॉम मॉल के पास मारपीट : दोनों पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज
कोरबा

पॉम मॉल के पास मारपीट : दोनों पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज

कोरबा। पॉम मॉल के पास मारपीट की घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों की जमकर पिटाई की गई । अब उसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।  मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई करने की बात कही है।

सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस निवासी 20 वर्षीय उन्मेष गुप्ता और 18 वर्ष से निमेष गुप्ता दोनों सगे भाई हैं। दोनों शहर के टीपी नगर स्थित पॉम मॉल गए हुए थे । यहां से निकलते समय कार सवार एसईसीएल एसबीएस कॉलोनी में रहने वाले राहुल गुरुम के साथ साइट देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई उसके बाद मारपीट हुआ।

बताया जा रहा है कि राहुल अपने फैमली के साथ था, मारपीट के दौरान उसने अपने दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया। उसके बाद राहुल दोस्तों के साथ उन्मेष गुप्ता और निमेश गुप्ता की पिटाई शुरू कर दी। निमेश को कम चोंटे आई लेकिन उन्मेष गुप्ता को हाथ मुक्के और लात से जमकर सरेआम पिटाई की गई। मारपीट के दौरन लोग तमाशाबिन बनकर देखते रहे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुची और मामले को शांत कराया।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मारपीट की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में दोनों पक्ष के ऊपर मामला दर्ज हुआ है । मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पंपहाउस निवासी दोनों भाई भिलाई में रहकर पढ़ाई करते हैं । जहां छुट्टी में कुछ दिन पहले ही कोरबा आए हुए हैं।  इस मारपीट की घटना में उन्मेष गुप्ता को गंभीर चोटें आई है, उसे बाहर रेफर कर दिया गया है।

Search