Home » अब ड्रेस में नजर आएगें एसईसीएल के अधिकारी व कर्मचारी
छत्तीसगढ़

अब ड्रेस में नजर आएगें एसईसीएल के अधिकारी व कर्मचारी

कोरबा। भारत सरकार के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड में कर्मियों के ऑफिस आने की ड्रेस तय कर दी गई है। अब 2 लाख 19 हजार 951 कर्मचारियों को स्काई ब्लू शर्ट और नेवी कलर का पेंट पहनकर ही ऑफिस आना होगा, जबकि महिला कर्मियों को मैरून साड़ी सूट विथ ब्लैक सलवार सूट या शर्ट पहनना होगा। आदेश की नाफरमानी पर न केवल एब्सेंट लगेगा, बल्कि उस दिन की सैलरी भी काट ली जाएगी।

प्रबंधन बकायदा ड्रेस के लिए राशि भी देगा। कोल इंडिया ने ड्रेस कोड के लिए रेपुटेटेड कम्पनी के कपड़े खरीदने का निर्णय लिया है, जिसमें रेमंड्स, ब्लैक बेरी, लुई फिलिप्स, वर्धमान, अरविंद कोल इंडिया ने ड्रेस कोड के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को एक वर्ष में तीन पैंट और तीन शर्ट मिलेंगे। ड्रेस की धुलाई के लिए 187.50 एवं नर्सिंग स्टाफ के 218.75 रुपया प्रति माह भुगतान होगा। कोल इंडिया की अपेक्स जेसीसी कमेटी की बैठक में खर्च और सुविधा के साथ ही यह तय किया गया है कि रेपुटेटेड कम्पनी के कपड़े खरीद कर ही ड्रेस सिलवाएं। बैठक में चेयरपर्सन के रूप में केशव राव, कोऑर्डिनेटर गौतम बनर्जी कोल इंडिया की ओर से वहीं यूनियन्स में बीएमएस के सुजीत सिंह, एचएमएस के विनय सिंह, ए आईटीयू सीके अजय कुमार, सीआईटीयू के मनोज टेथीय शामिल रहे। अब शीघ्र ही एसईसीएल में भी ड्रेस कोड दिखेगा। कोल इंडिया के इस निर्णय से कर्मचारियों में एकरूपता और अनुशासन की भावना बढ़ेगी।

मानकीकरण कमेटी की टेक्निकल सब कमेटी की दूसरी बैठक करीब डेढ़ साल बाद 6 जून को कोल इंडिया मुख्यालय में होगी।इस बाबत सीआएल के महाप्रबंधक (मा सं दृ औ सं) गौतम बनर्जी ने 20 मई को पत्र जारी कर दिया है।टेक्निकल सब कमेटी की पहली बैठक 24 जनवरी 2024 को हुई थी। 6 जून को होने वाली बैठक में कैडर स्कीम के संशोधित ड्राफ्ट पर चर्चा होगी।यह ड्राफ्ट 204 पेज का है। बैठक में सीआईएल डायरेक्टर एचआर, डायरेक्टर टेक्निकल ऑपरेशन एनसीएल, डायरेक्टर एचआर एसईसीएल,  जयंत आसोले (बीएमएस), राघव रघुनंदन (एचएमएस),एसके शर्मा (एटक) और बीके पटेल (सीटू) शामिल होंगे।

Search

Archives