Home » बिलासपुर-रायपुर रोड पर हादसा : डिवाईडर से टकराई इनोवा, एक युवक की मौत, दो घायल
छत्तीसगढ़

बिलासपुर-रायपुर रोड पर हादसा : डिवाईडर से टकराई इनोवा, एक युवक की मौत, दो घायल

बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात गुरु नानक ढाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चकरभाठा से पार्टी कर लौट रहे तीन युवक इनोवा कार से बिलासपुर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और करीब 100 से 200 फीट तक घिसटती चली गई।

हादसे में जैकी गेही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश चांदनी और पंकज छाबड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के दौरान गाड़ी का दरवाजा खुलने से तीनों युवक बाहर फेंका गए।

चकरभाठा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। तीनों युवक चकरभाठा कैंप के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Search

Archives