बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कन्या शाला के पीछे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी शिव नायक के रूप में हुई है। शव की स्थिति और सिर व गले पर चोट के गहरे निशान इस ओर इशारा कर रहे हैं, कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शिव नायक की लाश कन्या शाला के पीछे पौनी पसारी क्षेत्र में मिली। स्थानीय लोगों ने लाश पड़ी देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान शिव नायक के रूप मे हुई है। प्रारंभिक जांच में चोटों के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जिन्हे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। सभी की निगाह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। जिससे स्पष्ट हो सकेगा की शिव नायक की मौत आखिर कैसे हुई है।







