Home » मान्या सेल्स के नाम पर 21 लोगों से 9 लाख की ठगी… डायरेक्टर कामता मेहता पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़

मान्या सेल्स के नाम पर 21 लोगों से 9 लाख की ठगी… डायरेक्टर कामता मेहता पर मामला दर्ज

बिलासपुर। मान्या सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कामता मेहता के खिलाफ तोरवा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बलौदा जांजगीर चांपा निवासी सत्यनारायण सांडे समेत करीब 21-22 लोगों ने कामता मेहता पर एचबीडीएसए योजना और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।

सत्यनारायण सांडे ने बताया कि पांच माह पूर्व कामता मेहता से पहचान हुई थी। उसने कहा कि वह मान्या सेल्स नाम की एक कंपनी शुरू करने जा रहा है। जिसमें लोगों को लोन दिलाने और नौकरी देने का काम होगा। कंपनी संचालन के लिए लोगों से आर्थिक सहयोग मांगा गया। इस पर प्रार्थी सत्यनारायण सहित अन्य व्यक्तियों ने अलग-अलग किश्तों और नगद मिलाकर कुल दो लाख रूपए कामता मेहता को दिए। बदले में कामता ने प्रति माह 20 हजार रूपए वेतन और नौकरी देने का वादा किया था। प्रार्थी चांदनी पाटले ने भी लगभग डेढ़ लाख रूपए अलग-अलग तारीखों में जमा किए थे। पामगढ़ में एचबीडीएसए कार्यालय खोलने और उद्घाटन समारोह के दौरान भी नगद राशि कामता मेहता को दी गई। वहीं आकाश कुमार बंजारे ने कामता मेहता को एक लाख रूपए दिए थे। जिसके बदले में उसे 18 माह तक 12 हजार रूपए मासिक वेतन देने का वादा किया गया था।

इस तरह कामता मेहता ने कुल 21 लोगों से 9 लाख रूपए ठगी की। रकम लेने के बाद भी किसी को न तो नौकरी मिली और न ही वादा किया गया वेतन। जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो कामता टालमटोल करने लगा। अंततः कंपनी कार्यालय बालाजी काम्पलेक्स, हेमुनगर स्थित ऑफिस नंबर 221 को बंद कर फरार हो गया। ठगी की इस वारदात की शिकायत पीड़ितों ने थाने में की। जिसके बाद तोरवा पुलिस ने कामता बघेल के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Search

Archives