Home » राजू खत्री अध्यक्ष मनोनीत, छ.ग श्रमजीवी पत्रकार संघ करतला ईकाई कार्यकारिणी की बैठक
छत्तीसगढ़

राजू खत्री अध्यक्ष मनोनीत, छ.ग श्रमजीवी पत्रकार संघ करतला ईकाई कार्यकारिणी की बैठक

कोरबा- बरपाली। छ.ग श्रमजीवी पत्रकार संघ करतला ईकाई कार्यकारिणी की बैठक विगत रविवार को आयोजित की गई। बैठक में ईकाई के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राजू खत्री को मनोनीत किया गया। अन्य पदाधिकारियों का पद पूर्व की तरह यथावत रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से घासीगिरी गोस्वामी, किशन अग्रवाल, राजू खत्री, बलराम वैष्णव, चित्रलेखा श्रीवास, अशोक कुमार श्रीवास, योगेश साहू, सूर्यकांत राठौर, श्यामनारायण, सुमित कुमार सरकार, मनोज राठौर, महेन्द्रगिरी गोस्वामी, जगदीश मिरी, शिवरतन सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Search

Archives