Home » देह व्यापार में संलिप्त 3 महिलाओं पर फिर हुई कार्रवाई, महिला पुलिस टीम ने यहां की छापेमारी…
छत्तीसगढ़

देह व्यापार में संलिप्त 3 महिलाओं पर फिर हुई कार्रवाई, महिला पुलिस टीम ने यहां की छापेमारी…

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष रक्षा टीम ने शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस तथा नेहरू चौक क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया। टीम में डीएसपी अनिता प्रभा मिंज, निरीक्षक भारती मरकाम, प्रधान आरक्षक, महिला आरक्षक तथा अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। पेट्रोलिंग के दौरान 3 संदिग्ध महिलाओं को गतिविधियों में लिप्त पाया गया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पुलिस से बहस की, जिसके बाद उन्हें महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिलाएं देह व्यापार जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रतिबंधित कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

Search

Archives