कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत ग्राम सरईसिंगार मे अज्ञात कारण से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्त्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले में वैधानिक कार्यवाही कर विवेचना में ले लिया है। मृतिका का नाम निर्मला कश्यप पति किशन कश्यप है, उम्र लगभग 24 वर्ष है।
बताया जा रहा है कि मृतका ने रात्रि में तकरीबन 12 बजे के आसपास अपने ही कमरे में नीले रंग के कपड़े को फंदा बनाकर लटक गई। जानकारी के अनुसार मृतिका 10 दिन पूर्व ही अपने मायके जांजगीर खोखसा ग्राम से लौटी थी। उसके बाद उसने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नही है। मौके पर कुसमुंडा पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।







