Home » ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 13 महिलाओं और बच्चों की मौत, 11 घायल
छत्तीसगढ़

ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, 13 महिलाओं और बच्चों की मौत, 11 घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ट्रेलर ट्रक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें सभी महिलाएं और बच्चे हैं। साथ ही, 11 लोग घायल हो गए। रायपुर जिले के रायपुर-बलोदा बाजार मार्ग पर सारागांव के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में चार बच्चों और 9 महिलाओं की मौत हो गई।

कैसे हुई दुर्घटना?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव के पास जिस ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे, उसकी टक्कर एक ट्रेलर से हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई और घायलों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया।

कलेक्टर ने दी जानकारी

रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Search

Archives