Home » घर में सो रहे पति पर खौलता तेल फेंककर पत्नी हुई फरार, पहले भी कई बार भाग चुकी है
उत्तर प्रदेश

घर में सो रहे पति पर खौलता तेल फेंककर पत्नी हुई फरार, पहले भी कई बार भाग चुकी है

रायबरेली। रायबरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिवगढ़ के निहाल खेड़ा गांव में एक पत्नी ने सोते हुए पति पर खौलता तेल डाल दिया। प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। पति गंभीर रूप से झुलस गया है और अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है।

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती निहाल खेड़ा निवासी व्यक्ति का कहना है कि बुधवार की शाम वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी पत्नी ने खौलता हुआ सरसों का तेल उनके ऊपर डाल दिया और वहां से फरार हो गई।

उसकी चीख पुकार सुन परिजन व आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल में कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives