Home » कंटेनर से टकराया पुलिस का कैदी वाहन, चार पुलिस कर्मियों सहित पांच की मौत
उत्तर प्रदेश

कंटेनर से टकराया पुलिस का कैदी वाहन, चार पुलिस कर्मियों सहित पांच की मौत

अलीगढ़ । पेशी के लिए फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर बंदी को लेकर जा रहा पुलिस का वाहन दिल्ली-आगरा हाइवे पर कंटेनर से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार पुलिस कर्मी व एक बंदी शामिल है। पुलिस वाहन में कुल छह लोग थे, एक पुलिसकर्मी घायल है।

हादसे में मृत हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ग्राम बिर्रा थाना सासनी, हाथरस, हैड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ग्राम कूपा थाना सादाबाद, हाथरस और हैड कांस्टेबल चालक चंद्रपाल सिंह मानागढ़ थाना नौहझील, मथुरा के निवासी थे। घटना रसूलपुर के पास करीब साढ़े नौ बजे की है। कंटेनर सड़क़ किनारे खड़ा हुआ था। अलीगढ़ हादसे में मृत सजायाफ्ता बंदी मुजफ्फरनगर के सिकरी, भोपा निवासी गुलशन हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है। वह फिरोजाबाद जेल में बंद था। गैंगस्टर के मामले में पेशी पर ले जाया जा रहा था।

Search

Archives