Home » कुदरगढ़ क्षेत्र में सड़क पर विचरण करते दिखा बाघ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता
छत्तीसगढ़

कुदरगढ़ क्षेत्र में सड़क पर विचरण करते दिखा बाघ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी सतर्कता

सूरजपुर। जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में सुबह एक बाघ सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया। यह बाघ चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में देखा गया। इस दौरान ओडग़ी-बिहारपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बाघ का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद से इलाके में सुरक्षा के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं। ऐसे में वन विभाग और प्रशासन दोनों ही बाघ की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वन विभाग बाघ की मूवमेंट पर निगाह रखे हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कुदरगढ़ क्षेत्र में बढ़ी इस सतर्कता के बीच, श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।

Search

Archives