Home » अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया… पहाड़ी के नीचे मिली थी अधजली लाश, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया… पहाड़ी के नीचे मिली थी अधजली लाश, आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। डॉग स्कवाड और एफएसएल टीम की तत्परता से आरोपी को पकड़ने में मदद मिली। घटना 28 फरवरी 2025 की है।

प्रार्थी रामकिशोर ने पुंलिस को सूचना दी थी कि साधीपारा पहाड़ी के नीचे उसके भाई सूरज खैरवार का शव जली अवस्था में मिला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मौके पर डॉग स्कवाड और एफएसएल टीम को बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक के साथ आरोपी ओमप्रकाश उर्फ कोंदा खैरवार 19 वर्ष निवासी धनवार मोहल्ला, साधीपारा, रतनपुर को अंतिम बार देखा गया था। जो घटना के बाद से फरार हो गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों ग्राम चुमकंवा, निरतु, मझगंवा, कोरबा, खैरखुंडी, मंझौलीपारा, खैरवारपारा और आसपास के जंगलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने 24 घंटे आरोपी के घर और आसपास निगरानी रखी।

4 मार्च की सुबह सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है। पुलिस ने तत्काल दबिश द्रेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त टांगी पहाड़ी के नीचे झाड़ियो्रं से बरामद की गई। मामले में सुलझाने में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, सउनि नरेश गर्ग, उदयभान सिंह, पवन सिंह, साइबर टीम, डॉग स्कवाड केआर मनोज साहू और पुलिस डॉग विमला का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Search