Home » दो ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत : चालक केबिन में फंसा, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर, अस्पताल दाखिल
छत्तीसगढ़

दो ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत : चालक केबिन में फंसा, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर, अस्पताल दाखिल

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देर रात दो ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वाहन चालक केबिन में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।  घटना गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग की है।

मिली जानकारी के अनुसार दौंजरा गांव के पास कोयले से भरे दो ट्रेलर की आमने-सामने  भिड़ंत हुई। हादसे में  ट्रेलर के केबिन के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में फंस गया।  घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्टेयरिंग में फंसे चालक को ट्रेलर से बाहर निकाला गया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौजूद चिकित्सकों के द्वारा चालक का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, हादसे में ट्रेलर का डीजल टैंक भी पूरी तरह फट गया और डीजल चारों तरफ फैल गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Search

Archives