रायबरेली। रायबरेली में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। लालगंज-रायबरेली राजमार्ग पर बरस गांव के पास एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सभी का अस्पताल में इलाज कराया जारी है।
हादसा लालगंज कोतवाली इलाके के बदई का पूरवा के पास रायबरेली मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था, उसी समय यह घटना हुई है। ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। रायबरेली से ट्रक लालगंज की ओर जा रहा था. जबकि सवारियों से भरा ऑटो लालगंज से रायबरेली जा रहा था। इसी दौरान दोनों में भयंकर टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं एक्सीडेंट की सूचना पर फौरन कई थानों की पुलिस पहुंची और मामले की पड़ताल में जुटी है।







