Home » महामाया मंदिर में दान पेटी तोड़कर लाखों रूपए की चोरी का मामला : एक आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार
जांजगीर-चांपा

महामाया मंदिर में दान पेटी तोड़कर लाखों रूपए की चोरी का मामला : एक आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

जांजगीर चांपा।  महामाया मंदिर में 16-17 जनवरी की दरमियानी रात दान पेटी से लाखों रुपये चोरी करने वाले आरोपी रॉकी भारतेंदु (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना में उपयोग किया गया हथौड़ा, पेचकश और आरोपी के पास से 4200 रुपये नकदी रकम बरामद की गई।  वहीं, चोरी के मामले के दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई थी। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

महावीर यादव ने अकलतरा थाने में महामाया मंदिर में अज्ञात चोरों के द्वारा मंदिर के दान पेटी के ताले को तोड़कर उसमें रखे लगभग 1-1.25 लाख रुपये  चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पर पता चला कि तीन नकाबपोश चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

इस दौरान पूर्व में चोरी के मामले गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ की गई। वहीं, मंदिर परिसर में युवक रॉकी भारतेंदु को घूमते हुए देखा गया था। इसके आधार पर युवक रॉकी भारतेंदु को पुलिस गुरु घासीदास मोहल्ले उसके मामा के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं, युवक रॉकी भारतेंदु को मूल निवास घोघरा पारा पंडरिया जिला कवर्धा से पुलिस हिरासत में लिया गया और चोरी के मामले में पूछताछ करने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मंदिर के दान पेटी से रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की।

Search

Archives