Home » रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
जांजगीर-चांपा

रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट की घटना के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी अनुसार 24 जनवरी  2025 की रात 8.20 बजे बिलासपुर की रहने वाली युवती से नेशनल हाईवे 49 ग्राम अमरताल के गोदाम के पास उसकी एक्टिवा गाड़ी और एक आईफोन-15  दोनों की कीमत करीबन 1 लाख 85 हजार रुपए की अज्ञात बदमाशों ने लूट लिए थे। इसी तरह ग्राम किरारी निवासी नारद कश्यप की बाइक एचएफ डीलक्स और वीवो कंपनी का मोबाइल कीमत लगभग 60 हजार रुपये लूट लिए गए।
शिकायत पर साइबर टीम और अकलतरा पुलिस टीम ने हाईवे रोड और आस-पास गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। दो संदेही अमन कुमार साहू कोनी जिला बिलासपुर और सूरज कुमार घृतलहरे फोकट पारा थाना मुलमुला की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम की बात को स्वीकार किया।

लूटी हुई बाइक, एक्टिवा, आईफोन, वीवो कंपनी का मोबाइल सभी की कीमत कुल 2 लाख 40 हजार रुपये के सामनों को दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है, जिन्हें गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं लूट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Search