Home » बड़ा रेल हादसा टला : जयनगर गरीब रथ के कोच से अलग हो गया इंजन, 1.5 किमी आगे निकल गया
बिहार

बड़ा रेल हादसा टला : जयनगर गरीब रथ के कोच से अलग हो गया इंजन, 1.5 किमी आगे निकल गया

मधुबनी। मधुबनी के जयनगर से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन लक्ष्मीपुर हाल्ट के पास डिब्बों से अलग हो गया। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि घटना के बाद ट्रेन को लगभग 40 मिनट तक रोका गया और इंजन को फिर से जोड़ा गया।

मधुबनी जिले के जयनगर से करीब 12.30 बजे जयनगर- दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस रवाना हुई। खजौली से आगे लक्ष्मीपुर हाल्ट के पास जब पहुंची तो ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग हो गया। करीब एक से डेढ़ किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद गार्ड को इसकी सूचना दी, तब जाकर इंजन को रोका गया और बैक किया गया। इंजन और कोच को जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी।

ट्रेन में बैठे यात्री मोहम्मद ऐजाज ने बताया कि ट्रेन नंबर 12435 गरीब रथ एक्सप्रेस जयनगर से प्रस्थान करने के बाद खजौली रेलवे स्टेशन पास करने के बाद ठाहर रेलवे गुमती के समीप धीरे-धीरे रुक गई। फिर डिब्बे से इंजन अलग होकर ललित लक्ष्मीपुर के आगे तक चला गया।यात्रियों ने देखा कि ट्रेन एकाएक रुक गई। उतर कर देखा तो इंजन डिब्बे से अलग होकर काफी दूर जा चुका था।

Search