Home » डिजिटल अरेस्ट : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, साइबर क्राइम का हैरान करने वाला मामला
बिहार

डिजिटल अरेस्ट : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, साइबर क्राइम का हैरान करने वाला मामला

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके में साइबर अपराधियों ने प्रोफेसर की पत्नी को एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। महिला को पुलिस का रौब दिखाकर अपराधी डराते-धमकाते रहे। महिला को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। कमरे से रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला को ठगी से बचाया। इस मामले में साइबर पुलिस जांच में जुट गई है।

पिछले कुछ महीने में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके से सामने आया है, जहां ठगों ने प्रोफेसर की पत्नी को अपना निशाना बनाया। ठगों ने महिला को एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। घर के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला को ठगी से बचाया। साइबर ठगों ने प्रोफेसर की पत्नी को निशाना बनाकर एक घंटे तक कमरे में डिजिटल अरेस्ट कर रखा। साथ ही अपराधियों ने घर में किसी को भी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं देने के बाद कही। कमरे में रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला।परिजनां ने किसी अनहोनी की आशंका से तुरंत दरवाजा तोड़कर महिला को ठगी की शिकार होने से बचाया।

Search

Archives