बिलासपुर। शराब घोटाला केस के आरोपी जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को हाइकोर्ट से एक बार फिर झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने टुटेजा की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
बता दें, कि शराब घोटाला केस के सिलसिले में ईडी और आईटी ने टुटेजा के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई थी. लेकिन अप्रैल में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने टुटेजा के खिलाफ एक नया मामला दर्ज करने के बाद नोटिस देकर पूछताछ के लिए उन्हें मुख्यालय में बुलाया था और फिर बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टुटेजा ने इसी मामले को लेकर जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद अरविंद वर्मा की एकल पीठ ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया।







