रायपुर। असिस्टेंट प्रोफेसर को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फॉरेस्ट रेंजर विजयंत तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रेंजर विजयंत तिवारी एक साल से महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला जब गर्भवती हुई तो शादी का दबाव बनाने लगी, लेकिन रेंजर ने शादी करने के इनकार कर दिया और उसका गर्भपात करा दिया। इस बात से दु:खी पीड़िता ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई थी।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की एक वर्ष पहले रेंजर नरहरपुर, कांकेर में पदस्थ विजयंत तिवारी से इंटरनेट मीडिया में दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। आरोपी शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से मिलने के लिए रायपुर पहुंचा था और उससे सम्बन्ध बनाया।
रायपुर पुलिस ने बताया कि थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 761/24 धारा 64 बी.एन.एस. के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा रायपुर के निर्देशन में पुलिस की टीम द्वारा आरोपी विजयंत तिवारी 36 साल फॉरेस्ट रेंजर नरहरपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।







