Home » अविनाश प्रिंटर्स एवं स्टेशनरी के संचालक की कार में रात डेढ़ बजे अज्ञात लोगों ने लगा दी आग
छत्तीसगढ़

अविनाश प्रिंटर्स एवं स्टेशनरी के संचालक की कार में रात डेढ़ बजे अज्ञात लोगों ने लगा दी आग

कोरबा। दर्री रोड स्थित अविनाश प्रिंटर्स एवं स्टेशनरी के संचालक हेमंत अग्रवाल की चार पहिया वाहन में मंगलवार धनतेरस की रात अज्ञात तत्वों ने आग लगा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक दर्री रोड में अविनाश प्रिंटर्स के सामने ओवर ब्रिज के नीचे गाड़ियां खड़ी थीं। यहां आसपास दुकान और मकान स्थित हैं। आए दिन शराबियों का यहां जमघट रात के वक्त लगता है और हो- हल्ला गाली-गलौच करते हुए हंगामा करते रहते हैं। विगत रात करीब 10ः30 से 11 बजे के मध्य एक कार में तोड़फोड़ की गई। ऐसा करने से जब हेमंत अग्रवाल व अन्य लोगों ने मना किया तो उनको ही धमकाने लगे। इन्होंने थाना में सूचना देने की बात कही और थाना जाकर रात करीब 11 बजे कोतवाली में मौजूद ड्यूटी स्टाफ से घटनाक्रम के बारे में बताया, लेकिन हाल-फिलहाल प्रदेश में हुए घटनाक्रम का हवाला देकर रात में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। उन्हें सुबह आने के लिए कहा गया। इधर दूसरी ओर रात लगभग 1ः30 बजे उक्त बदमाश युवक के द्वारा हेमंत अग्रवाल की कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

हेमंत अग्रवाल ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी, जो लगभग 45 मिनट बाद पहुंची और तब तक कार स्वाहा हो चुकी थी। बगल में खड़ी कार भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई है, जिसके सहित अन्य वाहनों को हटाया गया, वरना वो भी चपेट में आ जाते।

Search

Archives