Home » हत्यारी बहू : सास ने काम करने से मना किया तो बहू ने घसीटकर मारा, घायल सास की हुई मौत
छत्तीसगढ़

हत्यारी बहू : सास ने काम करने से मना किया तो बहू ने घसीटकर मारा, घायल सास की हुई मौत

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारपारा में सास-बहू के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। बहू ने अपनी सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ईश्वर वर्मा ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 05 मई 2024 की सुबह करीब 7 बजे प्रार्थी की बहू प्रीति वर्मा पति स्व. कृष्णा वर्मा 30 वर्ष के द्वारा प्रार्थी की पत्नी राजकुमारी वर्मा को घर का काम नहीं कर रही हो कहते हुए गाली गलौच करे हुए हाथ मुक्का, लात, घुसा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए घसीटकर मारपीट की। मारपीट से सीना, दोनों पैर और सिर में चोट आई थी। उसका ईलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट पर थाना सीपत में धारा 294, 323, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। ईलाज के दौरान 22 मई को सिम्स अस्पताल में राजकुमारी वर्मा की मौत हो गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रीति वर्मा पति स्व कृष्णा वर्मा निवासी बाजारपारा सीपत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि दिलीप प्रभाकर, आरक्षक सुधीर कुजूर, वेकंटेश श्रीवास, मआर क्रांति मरकाम का विशेष योगदान रहा।

Search

Archives