Home » रामलला के दरबार में योगी सरकार ने टेका मत्था
उत्तर प्रदेश

रामलला के दरबार में योगी सरकार ने टेका मत्था

अयोध्या। रविवार को योगी सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रदेश के मंत्री व विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दर्शन किए। इस दौरान सभी बहुत उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे नजर आए। राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से 10 बसों में आए विधायकों और मंत्रियों को प्रवेश दिया गया। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए।

अयोध्या पहुंचने पर सभी का जोरदार स्वागत हुआ। स्थानीय लोगों ने बसों पर फूल बरसाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए।इसके पहले, लखनऊ विधानसभा के सामने से योगी कैबिनेट के मंत्री और विधायक लग्जरी बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते में बाराबंकी में सभी की शानदार अगवानी हुई।

Search

Archives