देवबंद। तमंचे के साथ डिस्को करते महिला का वीडियो वायरल हुआ है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हुआ। करीब एक मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में एक महिला एक बालक के साथ तमंचा लहराते हुए डिस्को कर रही है। पुलिस इस वीडियो के बाद जांच में जुटी है। उक्त वीडियो देवबंद क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो नगर के एक मोहल्ले का है और विवाह समारोह के दौरान बनाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई और इसके बाद यह वीडियो एक पक्ष के लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में आया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।







