जाैनपुर। सिपाही की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में में मारा गया। बीत रात में पशु तस्करों ने पिकअप से थाना जलालपुर की चौकी प्रभारी पराउगंज प्रतिमा सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को जान मारने की नियत से टक्कर मारा था।
जिले में सतर्कता के साथ गोतस्करों के खिलाफ चेंकिग अभियान के निर्देश दिए गए थे। 17 मई को प्रभारी निरीक्षक चंदवक सत्य प्रकाश सिंह ने खुज्जी मोड़ पर अपने फोर्स के साथ चेंकिग कर रहे थे। रात करीब 11.50 बजे आजमगढ़-वाराणसी रोड़ पर आजमगढ़ की तरफ से गोतस्कर एक पिकअप में सवार होकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे। रोकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। घटना की सूचना पर समस्त पुलिस बल को सक्रिय किया गया। जिले की एसओजी टीम के साथ आसपास के थाने की पुलिस बल ने पिकअप (UP 65 PT 9227) का पीछा किया।







