कानपुर में कटरी क्षेत्र के नत्थूपुरवा में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान में उड़ा रहे दो ट्रेनी पायलटों में से एक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। घायल पायलट को हैलट अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक खेत में गिरा। धमाके जैसी आवाज आई।
विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक घटना के कारणों की जांच की जा रही है।







