Home » ठंड से बचने के लिए महिला ने जलाया अलाव, झोपड़ी में लग गई आग, वृद्धा की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

ठंड से बचने के लिए महिला ने जलाया अलाव, झोपड़ी में लग गई आग, वृद्धा की दर्दनाक मौत

पीलीभीत। ठंड से राहत पाने के लिए जलाए गए अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में अकेली रह रही वृद्ध महिला की झुलसकर मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया में रहने वाली देवकी देवी के पति कन्हई लाल की कई साल पहले बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में देवकी देवी गांव के किनारे बनी झोपड़ी में अकेली रह रही थीं। शुक्रवार की रात गलन काफी अधिक रही। इस कारण ठंड से राहत पाने के लिए वृद्धा ने अलाव जला लिया। अचानक अलाव से उठी लपटों से झोपड़ी में आग लग गई। अचानक अलाव से उठी लपटों से झोपड़ी में आग लग गई। इस आग में झुलसकर वृद्धा की मृत्यु हो गई। कोहरा अधिक होने के कारण काफी देर बाद जब गांव के लोगों ने झोपड़ी से लपटें उठती देखीं तो बचाव के लिए दौड़े। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस दमकल के साथ गांव पहुंची। दमकल कर्मियों ने झोपड़ी में लगी आग बुझाई। थाना प्रभारी अजय कुमार के अनुसार झोपड़ी में आग लग जाने से वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई है।

Search

Archives