Home » आशिक संग होटल में गुलछर्रे उड़ा रही थी महिला, पति और पुलिस को देख छत से कूदकर हुई फरार
उत्तर प्रदेश

आशिक संग होटल में गुलछर्रे उड़ा रही थी महिला, पति और पुलिस को देख छत से कूदकर हुई फरार

न्यूज डेस्क। बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला होटल में अपने प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाने पहुंची थी। तभी उसका पति पीछे से पुलिस लेकर वहां आ धमका। महिला ने जैसे ही अपने पति को पुलिस के साथ आते हुए देखा, वैसे ही वह होटल की छत से कूदकर वहां से फरार हो गई। महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को होटल की छत से कूदकर भागते हुए देखा जा सकता है।

प्रेमी संग होटल में रंगे हाथों पकड़ी गई

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया यह मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है, जहां महिला को उसके पति ने पुलिस के साथ रंगे हाथों पकड़ने की कोषिष की, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। सूत्रों के अनुसार, महिला बागपत के थाना क्षेत्र छपरौली की रहने वाली है और उसके पति के साथ एसपी कार्यालय में महिला सेल में कष्उंसलिंग केस चल रहा है। वह एसपी कार्यालय से तीसरी बार मिडिएषन करके लौट रही थी। लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत की बस में बैठी और फिर बड़ौत पहुंचने के बाद अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल पहुंची, जो ‘हष्लिडे होटल’ के नाम से संचालित हो रहा है।

वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही पुलिस

महिला के पति ने गुप्त रूप् से उसका पीछा किया और डायल 112 पर पुलिस को सूचना देकर पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस होटल पहुंची, महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से लगभग 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फेला दी है और होटल की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Search

Archives