Home » नागिन ने लिया बदला : 5 लोगों को डस लिया, मां और दो बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश

नागिन ने लिया बदला : 5 लोगों को डस लिया, मां और दो बच्चों की मौत

हापुड़। उत्तरप्रदेश के हापुड़ में एक अश्चर्यजनक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक नागिन अपने बिल से बाहर आकर ग्रामीणों को डस रही है। इसे लेकर गांव में खौफ का माहौल है।

सदरपुर गांव के लोगों का कहना है कि नागिन बदला ले रही है। नागिन ने एक मकान में दो बच्चों और मां को डस लिया। नागिन ने तब डसा जब तीनों सो रहे थे। तीनों की मौत हो गई। इसके ठीक एक दिन बाद गांव के एक युवक और महिला को डस लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी जान बच गई है। लगातार हो रही इस रहस्यमयी घटना के बाद लोगों की नींद उड़ गई है। वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने में जुटी हुई है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया है। सांप की प्रजाति और जहरीला है या नहीं, कितने वर्ष पुराना है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बहरहाल गांव में नागिन का खौफ बरकरार है। नागिन के लिए सपेरे को भी बुलाया गया है।

Search

Archives