Home » पांच बच्चों की मां प्रेमी संग बसाई नई दुनिया, संतानों का भी किया बंटवारा, पति से बोली- तीन बच्चे मेरे और दो तेरे
उत्तर प्रदेश

पांच बच्चों की मां प्रेमी संग बसाई नई दुनिया, संतानों का भी किया बंटवारा, पति से बोली- तीन बच्चे मेरे और दो तेरे

यूपी के ललितपुर जिले के कस्बा पाली के एक मोहल्ले में निवासरत पांच बच्चों की मां को इश्क हो गया, प्यार जब सिर चढ़कर बोलने लगा तो वह अपने प्रेमी के साथ अपनी नई दुनिया बसा ली। इतना ही नहीं जाते हुए पति से बच्चों का बंटवारा भी कर लिया, बोली- दो तेरे और तीन मेरे। अब दोनों बच्चे मां को याद कर-कर रो रहे हैं। वे दोनों अपनी दादी और पिता से सवाल कर रहे हैं कि उनकी मां और भाई-बहन कहां चले गए हैं। मासूमों के सवालों का जवाब न तो पिता के पास है और ही दादी के पास।

महिला की शादी 15 वर्ष पहले कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवक से हुई थी। महिला की चार पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी बच्चों की उम्र दस वर्ष से कम की है और सबसे छोटा बच्चा डेढ़ साल का है। कुछ माह पूर्व महिला कहीं चली गई थी। उसके पति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी कस्बा के ही व्यक्ति के घर पर है।

इसके बाद पति ने पाली थाना में प्रार्थना पत्र दिया था। पाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को बुलाकर समझाया। महिला के पति ने भी खूब समझाया, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। जब पति ने बच्चों को साथ में रखने के लिए कहा तो महिला नहीं मानी। इस बीच महिला और उसके पति के बीच आपसी समझौता हुआ। महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को अपने पास रखा लिया, जबकि पति को दो बेटियां दे दीं। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई।

प्रेम प्रसंग में बच्चों का इस प्रकार से बंटवारा होने की चर्चा कस्बा में खूब हो रही है। वहीं महिला के पति के पास रह रहे दो बच्चे अपने भाई-बहनों से बिछड़ने के गम में हैं।

ये बोले अधिकारी-  दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना पाली का कहना है कि मामला थाना पाली में आया था। महिला को उसके पति ने खूब समझाया, लेकिन महिला प्रेमी के साथ में रहना चाहती थी। दोनों ने आपस में ही बच्चों का बंटवारा कर लिया है। दोनों यह बात लिखित रूप से दे गए हैं। 

Search

Archives