Home » प्रेमी ने फांसी लगाने का किया नाटक, इधर युवती ने सच मानकर खा लिया जहर, खत्म हुई जिंदगी
उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने फांसी लगाने का किया नाटक, इधर युवती ने सच मानकर खा लिया जहर, खत्म हुई जिंदगी

रेहड़। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की एक गलती से युवती की जान चली गई। शादी की जिद पर अड़े प्रेमी युगल को स्वजन ने फटकार लगाई तो युवक ने फांसी लगाने का नाटक किया। यह खबर जब युवती को लगी तो उसने जहर का सेवन कर जान दे दी।

पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतका के भाई ने युवक और उसके परिवार वालों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। गांव उदयपुर निवासी कृष्णपाल का गांव की 19 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी के जिद पर अड़े थे।

 

Search

Archives