लखनऊ। गुरुवार को यूपी एसटीएफ ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (खालिस्तानी आतंकी संगठन) एवं आईएसआई के माड्यूल के सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसे कौशांबी जिले से पकड़ा गया है। इसकी पहचान लजर मसीह के रूप में हुई है। इसके कब्जे से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आतंकवादी महाकुंभ में हमला करने की योजना बनाकर यहां पहुंचा था।
केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त इनपुट पर काम करते हुए यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह की टीम ने पंजाब का भगोड़ा एवं बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े खालिस्तानी आतंकी लजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कुरतियां, पोस्ट मकीवल, थाना रामदास, अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है।
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी थी धमकी- इस घटना से खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू खिसिया गया था। उसने महाकुंभ प्रयागराज में आतंकी हमला करने की धमकी दी थी। उसी योजना के तहत लजर यहां पहुंचा था। इसे एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।







