Home » सोनम मेरे पास आई और फोन मांगा… गाजीपुर में ढाबा मालिक का सनसनीखेज खुलासा
उत्तर प्रदेश

सोनम मेरे पास आई और फोन मांगा… गाजीपुर में ढाबा मालिक का सनसनीखेज खुलासा

राजा रघुवंशी की हत्या और बेवफा पत्नी की खौफनाक साजिश

गाजीपुर। मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि उनकी हत्या की साजिश खुद उनकी पत्नी सोनम ने रची थी। सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जाकर सरेंडर किया है। सोनम ने जिस ढाबे पर गई थी, वहां के मालिक से उसने फोन मांगकर अपने घर में गाजीपुर में होने की सूचना दी। हैरानी वाली बात तो यह है कि रात के एक बजे सोनम रघुवंशी इस ढाबे पर अकेले ही पहुंची। उसके साथ और कोई नहीं था।

सोनम ने ढाबे वाले के फोन से अपने भाई गोविंद रघुवंशी से वीडियो कॉल की और बताया कि वह गाजीपुर में है। गोविंद ने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी, जिसने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। इस बीच, ढाबे वाले ने भी आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर में रखा है।

बता दें कि मेघालय पुलिस ने घटना में शामिल तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज वारदात की पुष्टि खुद मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की है।

ढाबा मालिक का सनसनीखेज दावा

गाजीपुर के जिस ढाबे से सोनम मिली है, उस ढाबे के मालिक ने सनसनीखेज दावा किया है। उसने बताया कि रात एक बजे सोनम मेरे पास आई और फोन मांगा। रात एक बजे वो आयी रोते हुए बोली घर पर बात करनी है। हमने उसको फोन दिया, उसने घर वालो से बात की। फिर हमने पुलिस को कॉल किया, फिर पुलिस आयी उसको ले गई। वो अकेली आई थी उसके साथ कोई नहीं था।

मेरी बेटी बेगुनाह है, मेघालय पुलिस फंसा रही- सोनम के पिता

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पिता देवी सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है और कहा कि पुलिस उनके बेटी को लेकर झूठे दावे कर रही है। सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है। वह अपने पति को नहीं मार कर सकती। देवी सिंह ने कहा कि उनकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई है। मेघालय सरकार शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया। पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। मेरी बेटी खुद ही गाजीपुर पहुंची।

 

Search

Archives