Home » जूता कारोबारी की बेटी का अपहरण के बाद हत्या, ड्रम में मिला शव, लोगों ने वाहनों पर किया पथराव
उत्तर प्रदेश

जूता कारोबारी की बेटी का अपहरण के बाद हत्या, ड्रम में मिला शव, लोगों ने वाहनों पर किया पथराव

आगरा। ताजगंज में अपहरण के बाद जूता व्यापारी की आठ वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची मंगलवार दोपहर से लापता थी। पुलिस ने बुधवार देर रात किरायेदार युवक के कमरे की तलाशी ली तो बच्ची का शव आटा से भरे ड्रम में मिला।

हत्या की जानकारी होती ही स्वजन में आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस बीच कुछ लोगों ने वाहन निकालने की कोशिश की, तो आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों से भी स्वजन की कहासुनी हुई। आसपास के थानों का पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद स्थिति को काबू किया जा सका। ताजगंज के सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी निवासी दिनेश कुमार घर में जूता कारखाना संचालित करते हैं। उनकी आठ वर्षीय बेटी प्रज्ञा कक्षा एक की छात्रा है। मंगलवार दोपहर दो बजे छात्रा घर के बाहर खेल रही थी। स्वजन के अनुसार बच्ची घर के बाहर नजर नहीं आई तो उन्होंने लगा की वह ट्यूशन पढ़ने गई होगी।

Search

Archives