Home » एटा में सड़क हादसाः मामा-भांजा समेत तीन की मौत, पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार
उत्तर प्रदेश

एटा में सड़क हादसाः मामा-भांजा समेत तीन की मौत, पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार

एटा। थाना मलावन क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब आठ बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आ रही एक ओला कार सकीट – आसपुर मार्ग पर गांव बावली के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी।

हादसे में 18 वर्षीय मनकी निवासी ग्राम जखउआ, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी, 25 वर्षीय भांजे शिवम और उनके 28 वर्षीय मामा सुमित निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। मनकी की बहन खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सैफई रेफर किया गया है।

हादसे में इन तीन की मौत

गणेशपुर निवासी एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसे गंभीर अवस्था में आगरा भेजा गया है । सभी लोग शेयर टैक्सी कर दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि टोल बचाने के लिए चालक ने रास्ता बदल दिया था।

Search

Archives