Home » करवा चौथ के दिन पति के साथ शॉपिंग करने निकली पत्नी, चकमा देकर जीजा के साथ हुई फरार
उत्तर प्रदेश देश

करवा चौथ के दिन पति के साथ शॉपिंग करने निकली पत्नी, चकमा देकर जीजा के साथ हुई फरार

मेरठ। मेरठ में करवा चौथ के दिन एक अजीब मामला सामने आया है। एक तरफ सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही हैं, वहीं एक गांव की महिला ने पति के साथ ही बेवफाई कर दी। महिला पति के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के बाद उसे चकमा देकर जीजा के साथ फरार हो गई। पत्नी अपने 16 माह के बच्चे को भी साथ ले गई है। परेशान पति ने बुधवार को एसपी देहात से इसकी शिकायत की है। करवा चौथ के दिन पत्नी के बेवफाई से पति बहुत दुखी है।

करवा चौथ का पर्व पति पत्नी के लिए एक विशेष महत्व रखता है। पूरे देश में जहां आज पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, वहीं जानीखुर्द क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला पति घर से फरार अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। परेशान पति बुधवार को फरार पत्नी के वापसी के लिए अपनी बहन के साथ एसपी देहात से मिला।

पति के अनुसार तीन दिन पूर्व वह अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए मेरठ आया था। वापसी में पत्नी उसे झांसा देकर 16 माह के उसके पुत्र के साथ फरार हो गई। तलाश के दौरान उससे मालूम पड़ा कि पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हुई है, जिसके साथ उसका काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अपनी पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने उसकी शिकायत जानी पुलिस से की।
पति का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पति के अनुसार वह आज तक पत्नी की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए करवाचौथ पर खुद भी पत्नी के साथ व्रत रखता था। वह अब भी व्रत रखेगा, लेकिन इस प्रार्थना के साथ कि उन्हें उसके किए की सजा मिले।

एसपी देहात ने जानी थाना पुलिस को फरार पत्नी को बरामद करने के आदेश दिया है, वहीं जानीखुर्द थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार पुलिस फरार पत्नी को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Search

Archives