Home » न घोड़ी न बैंडबाजा, इंजीनियर दूल्हे की ऐसी बारात कि देखने वालों की लगी भीड़, दुल्हन भी हुई इम्प्रेस
उत्तर प्रदेश

न घोड़ी न बैंडबाजा, इंजीनियर दूल्हे की ऐसी बारात कि देखने वालों की लगी भीड़, दुल्हन भी हुई इम्प्रेस

झांसी। आधुनिकता के दौर में आधुनिक संसाधनों का उपयोग करना मानव जीवन की शैली में शामिल है, परंतु इस युग में भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो पुरानी परम्पराओं को आज भी कायम रखे हुए हैं। दुल्हन की विदाई देख लोग अचंभित रह गए। इंजीनियर दूल्हा अपनी शिक्षिका दुल्हन को बैलगाड़ी से विदा कराकर ले गया।

झांसी के वीरांगना नगर में 29 अप्रैल (मंगलवार) को एक विवाह कार्यक्रम था। चिरगांव के ग्राम जरयाई निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा के बेटे इंजीनियर अभिजीत का विवाह मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर के ग्राम मुनावली निवासी शिक्षक रामगोपाल विश्वकर्मा की शिक्षिका पुत्री बबली विश्वकर्मा से हुई। 30 अप्रेल को दुल्हा अपनी दुल्हन को बैलगाड़ी में विदा कर अपने साथ ले गया। दुल्हे की इस अनोखी बारात को देख दुल्हन भी इम्प्रेस हो गई। दूल्हे के पिता ने बिना दहेज के बेटे की शादी की और भारतीय परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया।

Search

Archives