Home » गाली-गलौज का स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल
उत्तर प्रदेश

गाली-गलौज का स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल

बिजनौर जनपद के एक गांव में मोबाइल पर गाली-गलौज का स्टेटस लगाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष की तरफ से दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए, जबकि दूसरी तरफ से एक व्यक्ति घायल हो गया।

वहीं, मौके पर पहुंची डायल-112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

थाना कोतवाली शहर के गांव अमीपुर सुधार उर्फ जंदरपुर में बुधवार की रात नौ बजे मोबाइल पर गाली-गलौज का स्टेटस लगाने को लेकर फैजान और नदीम के बीच आपस में गाली-गलौज हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष की ओर से शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Search

Archives