Home » अवैध गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट : रीफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, दो मासूम सहित 6 लोग घायल
उत्तर प्रदेश

अवैध गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट : रीफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, दो मासूम सहित 6 लोग घायल

लखनऊ में शुक्रवार की देर शाम अवैध गैस गोदाम में भीषण ब्लास्ट हो गया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र की है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी होने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि गोदाम के शटर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो बच्चों समेत 6 लोग घायल हुए हैं।

ये लोग हुए घायल-  पुलिस के मुताबिक, मुर्दापुर दुबग्गा निवासी रोहित गुप्ता के मकान में अचानक सिलेंडर फट गया। इससे रोहित गुप्ता के यहां काम करने वाले चार मजदूर घायल हो गए। यही नहीं, पड़ोसी मोहम्मद सिराज का बेटा मोहम्मद जीशान (पांच) और बेटी आयशा (सात), पिता को भी चोट आई है। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है। घायल मजदूरों में मोहित गुप्ता, शोभित गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा और रंजीत शामिल हैं। रोहित गुप्ता के मकान में अवैध गैस रीफिलिंग की जा रही थी। घटना के बाद रोहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Search

Archives