Home » अवैध संबंध: पति-पत्नी ने मिलकर युवक की कर दी हत्या
उत्तर प्रदेश

अवैध संबंध: पति-पत्नी ने मिलकर युवक की कर दी हत्या

उत्तरप्रदेश बांदा. लापता युवक की लाश एक सरकारी स्कूल की बाउंड्री के अंदर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल युवक के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। प्रेमिका के बुलाने पर ही युवक सरकारी स्कूल में मिलने गया था। जहां उसने पति के साथ युवक की गला दबा कर हत्या कर दी। इस सिलसिले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बबेरू थाना क्षेत्र के सतन्याव गांव की है। इसी गांव का निवासी अरुणेश मिश्रा (28) पुत्र प्रेम दत्त मिश्रा 10 दिसंबर की रात को अचानक गायब हो गया था। अगले दिन यानि सोमवार को युवक के बड़े भाई कमलेश ने गुमशुदी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मोबाइल को सर्विलांस में लगाया। सर्विलांस के जरिए ही पुलिस गांव के देवेश नामदेव तक पहुंच गई। पूछताछ से ही पता चला कि मृतक अरुणेश मिश्रा के देवेश की पत्नी से नाजायज संबंध थे ।

यह जानकारी मिलने पर देवेश ने अरुणेश को बुलाने के लिए पत्नी पर दबाव डाला। पत्नी के बुलाने पर अरुणेश रविवार को रात में गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल में मिलने पहुंचा, जहां पति-पत्नी ने मिलकर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने देवेश की निशानदेही पर स्कूल परिसर से शव को बरामद कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि अरुणेश मिश्रा की गुमशुदी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। सर्विलांस के जरिए ही पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में पत्नी को भी लिप्त बताया, जिसके आधार पर पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Search

Archives