Home » अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-रिवॉल्वर व तमंचे बरामद
उत्तर प्रदेश

अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-रिवॉल्वर व तमंचे बरामद

मुजफ्फरनगर। बिहार के मुंगेर से खरीदकर मुजफ्फरनगर व हरियाणा में अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने चार पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचें व दो मस्कट बरामद की है।  इन हथियारों को प्रधानी के चुनाव में प्रयोग किए जाने के मद्देनजर बेेचने का इरादा था।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भोपा के गांव जोली निवासी सुभाष उर्फ कालू, करनाल निवासी हुसैन खान, भोपाल निवासी नासिर व कूकडा निवासी सुधीर को पकड़ा गया है। चारों आरोपियों को गिरफ़्तार कर चालान कर दिया गया है। दो आरोपियों सुधीर व सुभाष का अपराधिक इतिहास है।

Search

Archives