Home » एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर
उत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर

मथुरा। मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

तहसील महावन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खप्परपुर की ये घटना है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जान दे दी। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा गया। सूचना मिलते ही एसएसी और डीआईजी मौके पर पहुंच गए हैं। इस परिवार के आत्महत्या के पीछे की आखिर वजह क्या रही, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घर के अंदर परिवार के सभी लोगों की लाशें मिलीं हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार घर के अंदर दीवार पर लिखा है कि अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

Search

Archives