Home » घर घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी सहित परिवार के 6 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज
उत्तर प्रदेश

घर घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी सहित परिवार के 6 सदस्यों पर एफआईआर दर्ज

गोरखपुर। रविवार रात गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में एक युवक ने युवती संग छेड़छाड़ कर दी। युवती घर में अकेली थी। उसके शोर करने पर पास में मौजूद भतीजी बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी छेड़छाड़ शुरू कर दी गई।

दोनों युवतियों ने शोर मचाकर घर वालों को बुलाया, तब तक युवक मौके से भाग गया। परिजनों ने जब आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उल्टे आरोपी के घर वाले युवती और उसके चाचा की पिटाई करने लगे। इससे चाचा के हाथ में चोट आई और नस फट गई।

आरोपी युवक ने युवती के परिजनों को धमकी दी कि अगर इसकी शिकायत पुलिस में की तो जान से मार दूंगा। पीड़ित युवती की शिकायत पर गीडा थाने में आरोपी राहुल के अलावा परिवार के मनीष, संदीप, पूजा, रेखा, इशरावती पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Search

Archives