Home » अयोध्या में नकली फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल का भंडाफोड़… 500 से अधिक कार्टन जप्त
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में नकली फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल का भंडाफोड़… 500 से अधिक कार्टन जप्त

अयोध्या। उत्तरप्रदेश में प्रशासन ने मिलावटी और नकली खाद्य तेज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 500 से अधिक कार्टन डुप्लीकेट रिफाइंड ऑयल बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार गोदाम में कम गुणवत्ता वाले तेज की नामी ब्रांड के पैकेट और डिब्बों में भरकर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। मौके से नकली पैकिंग सामग्री, लेबल और तेज भरने के उपकरण भी जप्त किए गए।

यह कार्रवाई पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। अधिकारियों का कहनाह है कि इस रैकेट से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कहा कि नकली खाद्य तेल लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives