कानपुर । सजेती थाना क्षेत्र में लाही के खेत में भैंस घुस जाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध को मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से रेफर होने के बाद कानपुर हैलट में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी परिजनों को होने पर मौके पर पहुंचे। परिजन वृद्ध को लेकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया, जहां कुछ समय बाद इलाज दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।







